झांसी 10 नवंबर*स्कूल बस ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो ग
गुरुवार की सुबह ग्राम बंगरा से मगरवारा की ओर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वही स्कूल बस का चालक बस को तेजी से मौके से लेकर भगा गया। बंगरा मगरपुर रोड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पहुंची एंबुलेंस से घायल गौरव पुत्र बृजकिशोर यादव ग्राम सेवारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बस व चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
नई दिल्ली 25 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇
लखनऊ25 मार्च 26*सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक्स पर पोस्ट*
नई दिल्ली 25 मार्च 26**भारतीय सेना में अफसरों की कमी को देखते हुए ट्रेनिंग नियमों में किया गया है बड़ा बदलाव बड़ा बदलाव…*