December 3, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी 10 नवंबर*गुरसरांय में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा रैली का आयोजन किया गया

झांसी 10 नवंबर*गुरसरांय में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा रैली का आयोजन किया गया

झांसी 10 नवंबर*गुरसरांय में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा रैली का आयोजन किया गया

खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग के मैदान पर गुरुवार को गुरसरांय में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा रैली का आयोजन देवेश पालीवाल एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष करन सिंह तथा आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। ब्लॉक गुरसराय की दूरस्थ ग्रामो से आए सैकड़ों बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। रैली में जूनियर वर्ग बालक में 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरसराय के छात्र जुनैद खान ने प्रथम स्थान वही 100 मीटर बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में माला बड़वार ने प्रथम स्थान, दौड़ बालक में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरसराय के छात्र गणेश ने तथा 200 मीटर दौड़ बालिका में बढ़वार की छात्रा माला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय नवीन टोड़ी खास के बालक तथा बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भस्नेह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में चोकरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस दौरान कल्याण सिंह, अजय सिंह ,दीपचंद , प्रेम प्रकाश गुरसराय शेर सिंह , सौरभ सिंह, रोहित स्वर्णकार, रविंद्र टोड़ी, रामकिशोर स्वतंत्र ,आनंद बढ़वार, सौरभ सोनाकिया, आलोक आदि अध्यापकों ने विशेष योगदान दिया। बच्चों की प्रतियोगिताओं के साथ ही दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी इसी फील्ड पर किया गया जिसमें ब्लॉक के समस्त दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया दिव्यांग बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़ नींबू, चम्मच दौड़, मटकी फोड़ प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। मंच का संचालन वरिष्ठ शिक्षक आदर्श द्विवेदी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक।

Taza Khabar