झाँसी31अगस्त*परिजनों से पीड़ित अस्सी वर्षीय बुजुर्ग को लहचूरा थानेदार ने कराया भोजन कराकर दिखाई मानवता।
झांसी 31 अगस्त । परिजनों द्वारा ठीक तरह से खाने पीने के लिए नही देने के साथ अंतोदय राशन कार्ड छीन लेने से परेशान अस्सी वर्षीय बुजुर्ग लहचूरा थाने में फरियाद लेकर पहुंचा जिससे थानेदार ने मानवता दिखाते हुए पहले उसे भर पेट भोजन कराया फिर पीड़ित की फरियाद को सुना। बुधवार को थाना लहचूरा प्रभारी अमरनाथ यादव के पास संबंधित थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम इटाइल निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग अपनी परिवारवाद की निजी समस्या को लेकर पहुंचा। जिससे थानेदार ने पहले भूखे वृद्ध को भोजन कराया। और फिर उसकी समस्या सुलझाने के लिए परिजनों को तत्काल मौके पर बुलाकर समझते हुए पीड़ित की हर संभव मदद करने का आश्वाशन देकर घर भेज दिया। जिससे पुलिस द्वारा दिखाई गई मानवता की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर चल रही है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *पूर्णियाँ में नीलाम पत्र वादों का मेगा शिविर, 2 दिन में 450 वाद निपटे, 7.85 करोड़ की वसूली*
पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, फ्रॉड के 56,100 रुपये वापस
कौशाम्बी 23 सितंबर 26*आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वी पश्चिमी शरीरा से निकाली गई पोषण रैली*