झाँसी31अगस्त*छात्रों को किया गया प्रोत्साहित।
झांसी 31 अगस्त। पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास के तत्वाधान में झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिसनी बुजुर्ग ब्लॉक बंगरा के प्रांगण में मेधावी छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित कर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मूल मंत्र बताएं। पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास पिछले कई वर्षों से विद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित कराकर मेधावी छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत कर छात्र छात्राओं को प्रेरित करने का कार्य करता चला आ रहा है। और छात्रों की मूलभूत आवश्यकताओं की भी पूर्ति करने का कार्य करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत मुस्कान, चांदनी, ममता, गायत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिपाल सिंह, वीरू यादव, हरिहर प्रताप सिंह प्रधान खिसनी बुजुर्ग, आर्यन प्रताप सिंह प्रधान खिसनी खुर्द, मनोज तिवारी प्रधान निनौरा, परशुराम कुशवाहा प्रधान मगरपुर, सत्यप्रकाश मिश्रा, ओमप्रकाश समेले, रूप सिंह, बृजकिशोर खरे, मुकेश तिवारी, चंदन सिंह, अमर सिंह, शैलेंद्र सिंह, विनय सिंह, अरविंद सिंह, पिंकी सिंह, महेंद्र समेले, महेश दुबे, प्रमोद दुबे, अमित तिवारी, राधा कृष्ण मिश्रा, विनय दुबे, प्रमिल थापक, रवि व्यास, सत्येंद्र थापक ,सचित तिवारी, प्रीतम सिंह, भगवान सिंह, जयप्रकाश बबेले, महेंद्र पचोरिया, सुनीता नामदेव, अखिलेश रघुवंशी, सचिन सिंह, तनु दुबे, अनुराधा बिरथरे, विष्णु झा, शिव केंद्र सिंह, अभिलाष, कौशल, अरविंद कुशवाहा, जितेंद्र मिश्रा, सजल तिवारी, आशिक अली, इंद्रेश साहू ,महेश साहू, नीलम चतुर्वेदी, सुब्रत तिवारी, रिंकी सिंह, एवं अन्य ग्रामवासी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश तिवारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बंगरा द्वारा किया गया।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
अयोध्या 4दिसम्बर 25*पत्रकार राममूर्ति यादव के हमले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,
Devanhalli Karnatak 4December 25*The long and determined people’s struggle has finally prevailed
नई दिल्ली 4दिसम्बर 25*साथी कामला देवी राजपूत,नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (NDPF) की नेतृी के साथ एकजुटता का बयान