झाँसी30मई2024*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर झाँसी की खास खबरें
[29/05, 8:41 pm] Surendra Dube Mauran: झांसी, मऊरानीपुर 29 मई। 2024। एक महिने पहले हुई शादी के बाद विवाहिता फांसी के फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम नया भानपुरा निवासी कौशल कुशवाहा की 20 वर्षीया पत्नी प्रेमदेवी ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जबकि उसकी शादी एक महीने पहले 25 अप्रैल को हुई थी। ससुरालीजनों द्वारा दाह-संस्कार की तैयारी के चलते मायके वालों ने संबंधित मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिससे मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत, कोतवाल अखलेश द्विवेदी, देवरी पुलिस चौकी प्रभारी राहुल सिंह, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, फोरिसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्र कर और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मंगलवार की देर शाम को शव विच्छेदन के लिए भेज दिया था जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ है। तो वही मायने पक्ष की तरफ से विवाहिता की मौत को लेकर ससुराली जनों पर और अधिक दहेज के अलावा कार मांगने का आरोप लगाते हुए नंदू कुशवाहा पुत्र रमू निवासी ग्राम लिधौरा मध्य प्रदेश के द्वारा मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस से शिकायत दर्ज की गई। जिससे पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर पति, सास, ससुर निवासी नया भानपुरा पर दहेज हत्या तथा लेन-देन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा यूपी आज तक झांसी।
[29/05, 8:50 pm] Surendra Dube Mauran: झांसी, मऊरानीपुर 29 मई 2024। लूं लगने से वृद्धा की हुई मौत। थाना लहचूरा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नयागांव से संमद्ध ग्राम बरुआमाफ निवासिया किसान ललतिया पत्नी चेतराम अनुरागी उम्र 80 अस्सी वर्ष हर दिन की भांति मंगलवार को भी खेतों में बकरियां चराते गई थी। उसी समय उसे पड़ रही तेज धूप व चल रही अधिक गर्म हवा के कारण लू लग गई जिससे अन्य चरवाहों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई चिकित्सक ने बताया कि लूं लग जाने से वृद्धा महिला की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और बरुआमाफ वापस लाकर बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा यूपी आजतक झांसी।

More Stories
कोलकाता12जून26* तृणमूल कांग्रेस की यह महिला नेता बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के घर पर सफेद साड़ी देती थी
देहरादून12जून26*सप्ताहांत से पहले ही मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया।
लखीमपुर खीरी12जून26* बाबा लिलौटीनाथ धाम के विकास कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण