झाँसी29जुलाई*सुजातीय दंपती ने बच्चे के सिर में कुल्हाड़ी मारकर किया घायल
मऊरानीपुर । (झांसी) मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौनी निवासी भागचंद्र अहिरवार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका अठारह वर्षीय पुत्र अशोक अहिरवार गुरुवार की देर रात में शौचक्रिया के लिए जा रहा था तभी गांव के ही सुजातीय दंपती ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही अशोक ने दम तोड़ दिया। जिससे रौनी गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किशोर की हत्या हो जाने की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी कोतवाली प्रभारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मामले की जांच में जुट गए। तथा आरोपित दंपती को हिरासत में लेकर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव विच्छेदन के लिए भेज दिया। हत्या की वजह मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। लोगों ने दबी जुबान से बताया कि लड़के का गांव की ही किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते युवती के परिजनों ने लड़के की हत्या कर दी।
बाइट। मऊरानीपुर पुलिस उपाधीक्षक की बाइट।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया