February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी24अगस्त*प्रधान को झूठे मुकदमे में फंसाने के विरोध में सीओ को दिया ज्ञापन

झाँसी24अगस्त*प्रधान को झूठे मुकदमे में फंसाने के विरोध में सीओ को दिया ज्ञापन

झाँसी24अगस्त*प्रधान को झूठे मुकदमे में फंसाने के विरोध में सीओ को दिया ज्ञापन

झूठे मुकदमे में चुरारी पिरोकर के प्रधान को फसाने से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने दिया सीओ को ज्ञापन।

झांसी 24 अगस्त। राष्ट्रीय पंचयाती राज ग्राम प्रधान संघठन के बैनर तले मऊरानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें चुरारी, पिपरोखर के ग्राम प्रधान शिवकुमार दीक्षित के विरुद्ध षड्यंत्र कर गांव के एक व्यक्ति द्वारा झूठी मारपीट करने के साथ दलित एक्ट में मुकदमा लिखाने के लिए पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र की कड़े में निंदा करते हुए प्रधान संगठन ने मामले की सही व निपक्ष जांच करने की मांग मऊरानीपुर तहसील प्रशासन व पुलिस से की है। पुलिस उपाधीक्षक एवं मऊरानीपुर एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि उपर्युक्त दबंग शराब के नशे में मोटरसाइकिल से गिर गया था। जिसे सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र मउरानीपुर लाया गया जहां डॉक्टर को भी मोटरसाइकिल से गिर जाने की बात बताई जिससे चिकित्सक ने उसका इलाज किया। लेकिन दो दिन बाद पंचायत चुनाव में रंजिस रखने वाले कुछ व्यक्तियों द्वारा साजिश रचकर उक्त हरिजन व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत चुरारी, पिपरोखर के प्रधान शिवकुमार दीक्षित के विरुद्ध झूठा शिकायती पत्र लहचूरा थाने में पुलिस को दिया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान की कार से टक्कर मार देने तथा बंदूक की बटों से मारपीट कर देने की शिकायत की गई। जो कि सरासर झूठ व प्रधान को जानबूझकर फसाने की साजिश है। उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के साथ साथ प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर बिना जांच किये पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही की गई तो राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगा। इसके बाद मऊरानीपुर विकास खंड के सभी ग्राम प्रधानों पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्राधिकारी से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इस दौरान अशोक कुशवाहा, शुभम् गुप्ता, उमेश मिश्रा, बिष्णु पटेल, सुधीर यादव,, चंद्रभान रैकवार, देवेंद्र खरे, चरन सिंह बुंदेला, दयाराम सेन, मनोज पटेल, मिथलेशी, रगगन सिंह यादव, बलराम अहिरवार, छिंगा निषाद, साधूराम अहिरवार, प्रेमकुमारी, रमेश, लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, गोरेलाल रैकवार, हरमुख सिंह परिहार ,नूतन मणि, ओमप्रकाश, ममता पटेल, राहुल सिंह, माधव प्रसाद मिश्रा, सर्वेश राय आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

Taza Khabar