झाँसी20सितम्बर*रिमझिम बारिश से गीले उरदा की फसल को संपर्क मार्ग पर सुखाते किसान।
झांसी19 सितंबर। क्षेत्र में जारी रिमझिम बरसात से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जिससे ग्राम पंचमपुरा निवासी किसान जवाहरलाल पटेल ने बताया कि चालीस बीघा में उड़द की फसल बोई गई थी। जिसे काटकर खेत में रखा गया लेकिन बारिश से खराब हो गई जिसे सड़क पर डालकर सुखाया जा रहा है । ग्राम खिलारा के किसान घनश्याम राजपूत, राजेंद्र द्विवेदी, रमेशचंद्र द्विवेदी, नरेंद्र कुमार, खरगाई पाल आदि ने बताया कि उर्द, मूंग, तिल, मूंगफली की फसलों में ठीक ढंग से फलियां नही आने से फसलों को जानवरों के लिए चारे के रूप में काटा जाने लगा है। जिससे क्षेत्र के किसानों ने खरीफ फसलों का सर्वे कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
अयोध्या २९ अप्रैल २६*भाजपा नेता आशीष शर्मा ने रुदौली गैस एजेंसी में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की
जालौन २९ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रसारित जनपद जालौन की ताजा खबरे
जालौन २९ अप्रैल २६* उरई में सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद