झाँसी14सितम्बरमौसम बारिश से रियासी खपरैल मकान गिरा घर गृहस्ती का सामान हुआ क्षतिग्रस्त किसान ने मुआवजा देने की मांग की।
झांसी 14 सितंबर। लगातार तीन दिनों से हो रही रिमझिम मौसमी बारिश से गलन सीलन के चलते खिरक देवरी में खपरैल मकान गिरकर धराशाई हो गया जिससे घर गृहस्ती का सारा सामान दब जाने से क्षतिग्रस्त हो गया पीड़ित किसान ने मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से आंकलन कराकर मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी घाट के मजरा खिरक देवरी निवासी चिंतामन अहिरवार पुत्र खचोरेलाल ने बताया कि लगातार तीन दिनों से प्रथक प्रथक घंटों में हो रही रिमझिम मौसमी बारिश से ईंटों से बना खपरैल मकान गलत सीलन की वजह से एक अचानक भरभरा कर बुधवार शाम को गिर गया। जिसमें रखा अनाज, बर्तन कपड़े लतते तथा अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया पीड़ित किसान ने मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से गिरे खपरैल मकान का मौका मुआयना कराकर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
अयोध्या २६ फरवरी २६ * माझा बरहटा बड़ीमुजहानियां में पुराने आवास को गिराए जाने के विरोध में वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली २६फरवरी २६ * यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक से इनकार।
प्रयागराज २६ फरवरी २६ * आश्रित कोटे में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ।