झाँसी14अक्टूबर*20 वर्षीय युवक की धसान नदी में डूबने से मौत हो गई है।
झांसी 14 अक्टूबर 2022। अनहोनी कब किसके साथ और किस रूप में हो जाए कहा नहीं जा सकता है। एक ऐसा ही वाकया आज 20 साल के एक नवयुवक के साथ हुआ। जो कि जानवरों को नदी किनारे लेकर जा रहा था तभी अचानक पैर पर चलने से नदी में जा गिरा और उसकी दुखद मौत हो गई जानकारी के अनुसार मनीष अहिरवार पुत्र अशोक अहिरवार निवासी घाट लहचूरा रोज की भांति जानवरों को लेकर नदी किनारे गया हुआ था कि आज बांध से निकली हुई नदी में अचानक पैर फिसल जाने से वह नदी में जा गिरा। तो वही मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक नदी से बाहर निकालते उसकी हालत गंभीर हो गई थी। तो वही आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। आपको बता दें कि अशोक अहिरवार के दो बेटे हैं मनीष और सोनू जिसमें आज मनीष की पानी में डूबने से दुखद मौत हो गई। तो वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया