अयोध्या14अक्टूबर*पत्रकारों पर अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं – राजेन्द्र तिवारी*
*पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होने तक चलेगा क्रमिक आंदोलन*
अयोध्या। शुक्रवार 14 अक्टूबर। नगर निगम स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा के सामने पत्रकारों ने हुंकार भरते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग किया।पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर और समाचार संकलन में आ रही बाधाओं को लेकर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा )के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र होकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उपजा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा इधर देखने में आ रहा है बड़ी तेजी से पत्रकारों पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी है और आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। इसके अलावा समाचार संकलन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही है। खबर छापने पर पत्रकारों पर एफआईआर तक दर्ज हो रही है। इन्हीं सब मांगों को लेकर आज हम लोग नगर निगम अयोध्या शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सामने इस मांग को लेकर धरने की शुरुआत कर रहे हैं ।आने वाले समय में पूरे यूपी में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर मांग तेज की जाएगी और पूरे प्रदेश में आन्दोलन किया जाएगा।सरकार की तरफ से हमेशा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाते हैं कि पत्रकारों के साथ कोई गलत व्यवहार ना हो। पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं है।पत्रकारों द्वारा सच्चाई सामने लाने पर पत्रकारों को धमकी दी जाती है और इन पर हमले होते हैं और कई पत्रकारों की जान भी चली जाती है। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून का होना बहुत जरूरी हो गया है। ज्ञापन देते समय संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता उपाध्यक्ष राकेश वैद अजय श्रीवास्तव संगठन मंत्री रवि मौर्य कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया लव कुमार पांडेय मनीष पाण्डेय हेरम्ब सूर्यवंशी परमजीत कौर कपिल तिवारी बजरंगी साहू क्षितिज सावलानी मनोज दुबे साजिद हुसैन मोहम्मद जसीम मोहम्मद हसन उदयन आर्य प्रमोद कुमार पाण्डेय सिद्धार्थ विश्वास दीपक कुमार कमलेश पाण्डेय आरके श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव विवेक वर्मा मीसम खान सहित भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*