झाँसी13सितम्बर*गड़बडाने लगी है क्षेत्र की बिजली व्यवस्था।
झांसी 13 सितंबर। एक माह से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा जाने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होने के अलावा बरसात के मौसम में दिन दिन भर वो रात में ठीक तरह से बिजली नहीं आने से परेशानी उठानी पड़ रही है। भंड़रा विद्युत उप केंद्र से क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक ग्रामों में विद्युत की सप्लाई दी जाती है। लेकिन एक माह से दिन दिन भर विद्युत गुल रहने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य अटकने लगे है। वही रात्रि में भी बगैर रोस्टर के घंटों विद्युत सप्लाई ठप कर दी जाती है। जिससे चल रहे बरसाती मौसम में ग्रामीणों को मच्छर काटने के कारण से रात्रि गुजारना मुश्किल पड़ने लगा है। जिससे क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से रोस्टर अनुसार 18 घंटे विद्युत चालू रखने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक मऊरानीपुर झांसी।
More Stories
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन