May 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी12अक्टूबर*अज्ञात चोरों ने भण्डरा गांव में दो सूने मकानों को बनाया निशाना।

झाँसी12अक्टूबर*अज्ञात चोरों ने भण्डरा गांव में दो सूने मकानों को बनाया निशाना।

झाँसी12अक्टूबर*अज्ञात चोरों ने भण्डरा गांव में दो सूने मकानों को बनाया निशाना।

झांसी 12 अक्टूबर 2022 । ग्राम पंचायत भंड़रा में दो अलग-अलग सूने मकानों को अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात्रि में निशाना बनाकर गोदरेज अलमारी एवं बक्सों के ताले तोड़कर घर गृहस्ती का सामान नगदी सहित पीली एवं सफेद धातु चोरी करके चप्पत हो गये सूचना पर पहुंची देवरी पुलिस ने मौका मुआयना किया। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भण्डरा निवासी हल्कू पुत्र ननाई ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम मजले लड़के का पुत्र दिल्ली मजदूरी के लिए मकान का ताला लगाकर चला था। तभी मंगलवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मकान में लगे तालों को तोड़कर गोदरेज की अलमारी में रखे आभूषण, नगदी एवं कीमती कपड़े तथा बक्से में रखे स्टील, पीतल के बर्तनों को चोरी करके चप्पत हो गए‌। चोरी हो जाने की जानकारी बुधवार सुबह हो सकी। वही दूसरी जगह उसी गांव में अस्सू पुत्र दलीपे के यहां भी सूने मकान में चोरों ने सेंधमारी करके निशाना बनाते हुए कीमती सामान चोरी करके ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर देवरी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार, दीवान सूरज सिंह, कांस्टेबल अनीश गुप्ता, संजय यादव, रोहित मोर्या, राजकुमार सिंह आदि ने मौका मुआयना किया।

झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।