झाँसी10सितम्बर*सूखा एवं जलभराव से खराब हुई खरीफ फसलों का निरीक्षण करते राजस्व एवं कृषि विभाग के कर्मचारीयों व किसान।
झांसी 10 सितंबर। पहले सूखा बाद में जलभराव से खराब हुई खरीफ फसलों का प्लाट टू प्लाट कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र के ग्रामों के खेतों का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि संबंधित फसलीय बीमा कंपनी अभी मैदान में नही दिख रही है। और क्षेत्र का किसान अगली रबी की फसलकी तैयारी के चलते खेतों की जुताई भखराई में लग गया है जिससे जब बीमा कंपनी खराब फसलों का निरीक्षण करने आएगी तो उन्हें खेत में फसल की जगह खाली मिलेंगे। शनिवार को मऊरानीपुर कृषि विभाग से आये हनुमत सिंह बीटीएम एवं राजस्व विभाग से हल्का लेखपाल शुभम् श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत देवरी घाट, पुरवा, भंड़रा आदि ग्रामों के किसानों के खेतों पर जाकर उर्द, मूंग, मूंगफली, तिल आदि का खरीफ फसलों का प्लाट टू प्लाट सर्वे का कार्य शुरू किया गया जिसमें टीम को कम वर्षा के चलते उड़द की फसल में फल नही लगने से उसमें शत् प्रतिशत नुकसान नजर आया। सर्वे टीम के साथ पुरवा की किसान नाथूराम पटैरिया, राहुल सिंह सोलंकी, राजन सिंह चौहान, रामचरन बुनकर, गोटीराम, देवरी घाट से हरपाल सिंह,भण्डरा से हिरदेश पटेल,हरीओम पटेल आदि किसान साथ रहे।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*