July 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी09सितम्बर*महाराजपुर विधायक ने लगाई जन समस्या निवारक चौपाल।

झाँसी09सितम्बर*महाराजपुर विधायक ने लगाई जन समस्या निवारक चौपाल।

झाँसी09सितम्बर*महाराजपुर विधायक ने लगाई जन समस्या निवारक चौपाल।

पहाड़ी बांध स्थित निकटवर्ती ग्राम छाती पहाड़ी में मध्य प्रदेश के महाराजपुर विधायक ने लगाई जन समस्या निवारक चौपाल।

झांसी 09 सितंबर * । कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मध्यप्रदेश के कोने कोने गांव स्तर तक जन संवाद पैदल यात्राएं निकाली जा रही है। जिसके चलते मध्यप्रदेश के महाराजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से विधायक नीरज बिनोद दीक्षित ने निकटवर्ती पहाड़ी बांध स्थित ग्राम छाती पहाड़ी में जन समस्या सामाधान चौपाल के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में चल रही भाजपा शिवराज सिंह चौहान की सरकार जनता को मंहगाई और भ्रष्टाचार के नाम पर लूटने में लगी हुई है। और जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी उसमें गरीब बेटियों की शादी में 51 हजार रुपयों की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाती रही है जिसे कम करके भाजपा सरकार ने महा पाप का काम किया है। महाराजपुर विधायक ने कहा कि आज विधानसभा क्या पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा के संरक्षण में भ्रष्टाचार दिनों दिन फल फूल रहा है और छोटे से छोटे काम के लिए रुपयों की मांग की जाती है। जहां गरीबों को उनका हक मिलना चाहिए वहां उनका हक छीना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को बढाकर 6 सौ रूपए किया है। और भाजपा सरकार ने गरीब कन्याओं की शादी मे दी जाने वाली 51 हजार रुपए की राशि को कम करने काम किया है। जबकि हमारी सरकार ने प्रदेश के किसानों का कर्जा माफकर, बिजली बिल सौ रुपये देने का काम किया और भाजपा सरकार ने बिजली बिल के नाम पर लूटने काम। हमारी सरकार ने किसानों की फसलों की रक्षा के लिए गौशालायें बनवाई तो भाजपा ने उन गौशालाओं को बजट ही देना बंद कर देने से किसानों को वर्वाद करने का काम किया है। विधायक ने गांव की जन समस्याओं को सुनते हुए कहा कि छाती पहाड़ी गांव में प्रवेश द्वार के साथ साथ पक्की सड़क व नाली का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव, जिलाध्यक्ष दीपांशु यादव, विधायक प्रतिनिधि चंदन सिंह यादव ,धीरज सिंह बुंदेला, अमर सिंह यादव, संतोष दीक्षित, राजकुमार नैकया, रामपाल सिंह यादव छाती पहाड़ी, छोटेलाल यादव, संजू यादव, चतुर सिंह यादव, रविंद्र सिंह यादव, अतेंद्र सिंह, संजय सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, अजय यादव, अंकित यादव, अशोक यादव, रवि यादव, रामप्रसाद राय, पप्पू राय, भरत यादव, करन यादव, कुंजीलाल कुशवाहा, रजोले कुशवाहा, मथुरा प्रसाद, कमलेश, बृजलाल, नीरज यादव, सीताराम, मोतीलाल, हेमराज, बाला कुशवाहा, सुरेन्द्र लिटौरिया, अमर सिंह, राजेश अड़जरिया देवरीघाट, कुलदीप यादव, नीरज तिवारी, कूक्खू दाऊ, अकबर खांन, बबली, गुलाब पटैल, कल्लू सोनकिया, मोनू रावत, लखन मौजूद रहे।

संवाददाता। सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.