October 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी09सितम्बर*प्राथमिक विद्यालय में पांच दिनों से दोपहर का भोजन नही बनने का हो रहा वीडियो वायरल।

झाँसी09सितम्बर*प्राथमिक विद्यालय में पांच दिनों से दोपहर का भोजन नही बनने का हो रहा वीडियो वायरल।

झाँसी09सितम्बर*प्राथमिक विद्यालय में पांच दिनों से दोपहर का भोजन नही बनने का हो रहा वीडियो वायरल।

बंगरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिनौरा में पांच दिनों से दोपहर का भोजन नही बनने का हो रहा वीडियो वायरल।

झांसी 09 सितंबर * । मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकास खंड बंगरा के ग्राम पंचायत सिनौरा के ग्रामीणों द्वारा गांव के प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों के साथ अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को पांच दिनों से मिड डे मील के रूप में मिलने वाला दोपहर का भोजन प्राप्त नही हो रहा है। वीडियो वायरल होने के संबंध में जब मऊरानीपुर उप जिलाधिकारी से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में नही आया है अगर ऐसा कोई तथ्य सामने आएगा है तो उसकी जांच जरूर कराई जाएगी। तो वही ग्रामीणों ने दबी हुई जुबान से बताया कि वर्तमान में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इसी विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर पदस्थ होने से बच्चों को अपनी सेवाएं दे रहे है। इस संबंध में विद्यालय के जिम्मेदार ने बताया कि 8 सितंबर को राशन विक्रेता द्वारा राशन उपलब्ध करा दिया गया है जिससे नौ सितंबर से मिड डे मील का खाना बनाने लगेगा।

संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक।