झाँसी04सितम्बर*दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे।
दोनों ही पक्षों के लोग गंभीर रूप से हुए घायल घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।
झांसी 03 सितंबर। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सितौरा निवासी करन सिंह एवं रज्जन सिंह यादव के बीच जमीनी विवाद को लेकर पहले से तनातनी होती चली आ रही है। शनिवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद के चलते मारपीट हो गई। जिसमें दोनों ही पक्षों के लोगों के द्वारा एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। जिसमें रज्जन एवं उनकी भाभी दोनों ही घटना गंभीर रूप से घायल हो गए। वही करन सिंह भी घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। दोनों पक्षों के द्वारा हुई मारपीट की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
लखनऊ17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जोधपुर17अगस्त26*दिल्ली में 18 अगस्त को राजस्थान OBC कांग्रेस की बैठक
लखनऊ17अगस्त26*”जेन अल्फा .. जिससे निपटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है..”*