जौनपुर 16 मार्च 26*पीट-पीटकर लॉ स्टूडेंट की हत्या, पत्नी से अवैध संबंध का शक बना मौत का कारण, 2 आरोपी गिरफ्तार*
*जौनपुर:* चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में लॉ स्टूडेंट की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपने पड़ोसी के साथ पूर्व से चल रहे विवाद और पड़ोसी द्वारा उसकी पत्नी संग अवैध संबंध के शक में हत्या की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
*प्रयागराज में करता था पढ़ाई*
जानकारी के मुताबिक, चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरा में रामचरण मिश्रा के बेटे सच्चिदानंद मिश्र (26) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि पड़ोसी संग उसका पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है और पड़ोसी को शक था कि सच्चिदानंद से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। सच्चिदानंद प्रयागराज में रहकर लॉ की पढ़ाई करता था और जौनपुर की दीवानी कचहरी में इंटर्नशिप भी कर रहा था।
*ट्यूब वेल के पास घायल अवस्था में मिला*
परिजनों ने बताया कि रविवार की देर रात कुछ लोग घर

More Stories
भागलपुर04/08/2026*सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*
लखनऊ4अगस्त26*अखण्ड आर्यावर्त महासभा का पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर प्रदर्शन*
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*