जोधपुर21अगस्त*हनुमान चालीसा का पाठ कर 251 दीप प्रज्वलित किये गए!
राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज सेवा प्रकोष्ठ की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि भाद्र मास के पावन दिवस शनिवार दिनांक 20/8/22 को शाम 6 बजे अटक भैरुनाथ मन्दिर स्थित तरुनकेश्वर नवग्रह मन्दिर में 251 दीप प्रज्वलित कर दीपमालिका व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन की गया जिसमें मुख्य रूप से दीपो का जय गौमाता की , ॐ व त्रिशूल की झांकी बनाई कर लम्पि महामारी से गौमाता को बचाने, बीमार गौमाता को जल्द स्वस्थ करने की कामना की गई व कालग्रस्त गौमाता को दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया!
उक्त कार्यक्रम में सुनील ओझा, पवन मिश्रा, यश मिश्रा, अंकित पुरोहित, दीनदयाल पुरोहित, महेश जोशी, श्रीकांत व्यास, बद्रीनारायण हर्ष, डिम्पल सोनी, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, जुगलकिशोर आदि ने सहयोग किया!
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*