जोधपुर07जुलाई*भारतीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम ने डीआरएम को मांग पत्र सौंपा*
जोधपुर- भारतीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम नई दिल्ली की जोधपुर डिविजन अध्यक्ष प्रियंका त्यागी ओर उनकी टीम के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजन दईया (चयन समिति) के निर्देशन में रेलवे मंडल अधिकारी गीतिका पाण्डेय को एक मांगपत्र सौपा गया जिसमे बैंक की तर्ज पर स्टेशन पर भी शिकायत पेटिका रखने की मांग की गई । फोरम की महासचिव प्रियंका सिंह चौहान ने बताया कि टीम के द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लम्बी दूरी की ट्रेनों में सेनेटरी पैड ओर मेडिकल के बेसिक उपचार की सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई साथ ही निवेदन किया गया कि जोधपुर रेलवे-स्टेशन के पास उपस्थित सुलभ शौचालय को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ओर बुजुर्गों ओर विकलांगों की सुविधा के लिए प्रारंभ की गई इलैक्ट्रानिक गाडी पर एक स्थाई ड्राइवर रखें ओर उसका हेल्पलाइन नम्बर रेलवे-स्टेशन पर जगह जगह चश्पा किया जाये ताकि जिसको जरूरत हो काॅल करके गाडी का प्रयोग कर सकें । इसके साथ ही नवनियुक्त स्टेशन डायरेक्टर ललित शर्मा का स्वागत भी किया गया । जिसमे फोरम की उपाध्यक्ष सीमा भुवन माथुर,उपाध्यक्ष मनोरमा शर्मा,चेतन चौहान,शोभा दैया,खुशबू सिंगल के साथ अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें