जोधपुर, 27जुलाई25*राजस्थान: झालावाड़ में पिपलौदी प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 7 बच्चों की मृत्यु
पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ये विषय है कि हम ऐसे सारे विद्यालयों और सार्वजनिक भवनों का एक बार आकलन करें और उनका ऑडिट करें ताकि भविष्य में ऐसा कोई हादसा ना हो। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सारे सरकारी विद्यालयों का इस तरह का ऑडिट करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।”
➡️…..लखनऊ: लखनऊ में 54 से ज्यादा वेंटिलेटर बंद
बलरामपुर अस्पताल में 40 में 10 वेंटिलेटर बंद
ठाकुरगंज, महानगर चिकित्सालय में वेंटिलेटर बंद
रानी लक्ष्मीबाई में स्टाफ न होने से वेंटिलेटर बंद
बीकेटी रामसागर मिश्र चिकित्सालय में वेंटिलेटर बंद
लोकबंधु अस्पताल में 30 में 26 वेंटिलेटर बंद
रानी लक्ष्मी बाई, लोकबंधु को भेजा गया नोटिस
मामले में डीएम ने भेजा नोटिस, दिए जांच के आदेश
लखनऊ जिला प्रशासन
➡️….मिर्जापुर: लालगंज के सीएचसी का वीडियो हुआ वायरल
मरीज के तीमारदारों ने वीडियो किया वायरल
रात्रि में सीएचसी लालगंज पर नहीं कोई डॉक्टर
केवल वार्ड बॉय के सहारे संचालित है सीएचसी
इमरजेंसी में मरीज को लेकर कहां जाए- पीड़ित
लालगंज, मिर्जापुर
➡️…देश में इन दिनों धर्म परिवर्तन को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच अब समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने बताया है कि कब तक धर्म परिवर्तन के मामले आने समाप्त नहीं होंगे. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने फिरोजाबाद में यह बयान दिया है.
सपा सांसद रामजीलाल सुमन से आगरा में सामने आए एक धर्मांतरण के मामले को लेकर सवाल पूछा गया था. इस मामले में एक हिंदू व्यक्ति ने इस्लाम धर्म अपना लिया था. इसी पर बात करते हुए उन्होंने बयान दिया.
➡️…..मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर के ब्रेक फेल होने से 25 गाड़ियां भिड़ीं, एक महिला की मौत, 18 घायल
कंटेनर ढलान पर नियंत्रण खो बैठा और 3.5 किमी तक कई गाड़ियों को घसीटता चला गया
पुलिस ने चालक राजेशकुमार पटेल को गिरफ्तार किया, हादसे में कई लग्जरी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं
➡️…..राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। भट्ठागांव साईं नगर स्थित सूदखोर और फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के ऑफिस पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर कार्रवाई की।
➡️ बताया जा रहा है कि रोहित तोमर ने यह ऑफिस अपनी पत्नी के नाम पर खोला था, जहां से वह अवैध रूप से सूदखोरी का कारोबार चला रहा था।
➡️ इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि रोहित और उसका भाई वीरेंद्र तोमर दोनों लंबे समय से फरार हैं।
➡️…..लखनऊ: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का पहला एआई हब
लखनऊ बनेगा देश का पहला AI City, ₹10,732 करोड़ का निवेश
शिक्षा, सुरक्षा, कृषि, प्रशासन में एआई का व्यापक इस्तेमाल
17 नगर निगमों में AI CCTV, SOS सिस्टम, 70 जेलों में ‘जार्विस’ निगरानी
‘एआई प्रज्ञा’ योजना से 10 लाख लोग प्रशिक्षित, माइक्रोसॉफ्ट-गूगल का सहयोग
10 लाख किसानों को स्मार्ट खेती, 500 कॉलेजों में एआई कोर्स शुरू
➡️…दिल्ली: RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “तेजस्वी यादव की मजबूरी है। उन्हें पता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ़ होने वाला है। तेजस्वी यादव जैसे लोग अगर क़ानून व्यवस्था की बात करें तो मुझे हैरानी होती है। जब लालू जी सत्ता में थे उस वक़्त क़ानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी?… अपराधियों, माफ़ियाओं को संरक्षण मिलता था। आज बिहार में क़ानून का राज है। इसलिए बेहतर होगा कि तेजस्वी यादव हमें क़ानून का पाठ न पढ़ाएं।”

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़