August 16, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जींद16जुलाई25₹*बागडू में हत्या, सिर, मुंह पर चोटों के निशान

जींद16जुलाई25₹*बागडू में हत्या, सिर, मुंह पर चोटों के निशान

जींद16जुलाई25₹*बागडू में हत्या, सिर, मुंह पर चोटों के निशान

जींद, 16 जुलाई

जींद के बागडू खुर्द गांव।में ईंटों के साथ वार कर एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया गया। मृतक का शव गांव के मंदिर के पास लहु-लुहान हालत में पाया गया। रात को 10 बजे मृतक की घर पर बात हुई थी, उसके बाद 12 बजे डेड बॉडी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में सफीदों क्षेत्र के गांव बागडू खुर्द निवासी जतिन ने बताया कि वह बीए फाइनल में पढ़ता है। उसका पिता जितेंद्र उर्फ बल्लू गांव के शिव मंदिर के पीछे तालाब किनारे एक एकड़ जमीन में पिछले दो साल से खेती करता आ रहा है। तालाब किनारे ही पक्का मकान बनाया हुआ है, जिसमें वह पशु बांधते हैं। रात को 10 बजे के करीब उसका पिता घर नहीं आया तो उसकी मां ने फोन किया और बात की। उसके पिता ने कुछ देर में घर आने की बात कही। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए और रात को सवा 12 बजे के करीब उसे मंदिर के पास वाले मकान में देखने के लिए गए तो वहां मदिर के पास उसका पिता लहू-लुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसके पिता जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। जतिन ने आरोप लगाया कि नाम पता नामालूम लोगों ने उसके पिता के सिर, मुंह, कान पर ईंट समेत दूसरे हथियारों से चोट मार उसकी हत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद सफीदों सदर थाना प्रभारी, डीएसपी मौके पर पहुंचे। यहां मृत मिले जितेंद्र के सिर और मुंह से खून निकल रहा था। उसकी टांग पर भी चोट के निशान थे। सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। सफीदों सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को सफीदों के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

Taza Khabar