जालौन
रिपोर्ट- देवेश कुमार स्वर्णकार
जालौन30जनवरी*औरैया के प्रसिद्ध हैल्मेट बाबा
आज़ हम आपको रुबरु करानें जा रहें हैं एक ऐसे शख्स से जो खुद तो साइकिल चलाते हैं और वो भी हैल्मेट लगाकर
और संदेश देते हैं यातायात नियमों के पालन करने का
ज़ी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले रमेश प्रजापति से
करीब 17 साल पहले एक सड़क दुघर्टना में बड़ी मुश्किल से जीवित बचे रमेश कुमार प्रजापति ने उसी दिन से संकल्प लिया था कि अब बाकी की जिंदगी लोगों को जागरूक करने और समाजसेवा में लगाएंगे
बस उसी दिन से रमेश कुमार प्रजापति अपनी साइकिल पर यातायात नियमों से संबंधित पट्टियां लगाकर खुद हैल्मेट लगाकर लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं
आज़ मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को हैल्मेट लगाकर ही चलना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस विधानसभा चुनावों में अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग जरूर करें
अपने मत को देश और प्रदेश के विकास में सहायक बनाएं
एक अच्छी सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग जरूर करें

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*