जालौन से देवेश कुमार स्वर्णकार कि रेपोर्ट यूपी आजतक /9838642445
जालौन 29दिसम्बर 25*जूनियर हाई स्कूल में तैनात अध्यापक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया
जनपद जालौन से एक हृदयविदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोपालपुरा स्थित के.पी.एच.जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात 55 वर्षीय अनुरुद्ध पाल पुत्र स्वर्गीय रघुवीर प्रसाद ने सोमवार 29 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे अपनी ही लाइसेंसी .315 बोर बंदूक से खुद को गोली मार ली
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बड़े बेटे ने लगाए स्कूल प्रबंधन पर आरोप
मृतक के बड़े पुत्र कमलेंद्र पाल ने मीडिया से बातचीत में स्कूल प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनके पिता को परेशान किया जा रहा था, जिससे वे मानसिक दबाव में थे।
वाइट – परिजनों की

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….