जयपुर2अक्टूबर23*धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
एमपीएस इंटरनेशनल में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों ने शास्त्री जी और गांधीजी के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन गतिविधियों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा की जानकारी दी व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु जागरूक किया। कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों ने गांधी जी की पोशाक पहनकर उनकी शिक्षाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि हमें भी शांतिपूर्ण तरीके से अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए मानवता के हित में कार्य करना चाहिए। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर गांधी जी द्वारा दिखाई गई स्वच्छता की राह को दर्शाते हुए पेंटिंग बनाई, स्लोगन लिखे और रैली निकालते हुए दांडी यात्रा की झाँकी प्रस्तुत की। प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि हम गांधी और शास्त्री द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए सत्य, अहिंसा स्वच्छता और मानव सेवा को अपने जीवन का अंग बनाएंँ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26 स्वस्थ पूर्णिया का निर्माण : कसबा विधायक ने मेफेयर मैराथन 2026 में की शिरकत
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या 29 मार्च 26*हनुमान किला वार्ड में ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व आमजन की सुविधा हेतु शीतल जल के लिए वाटर कूलर की स्थापना की गई