August 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कोलकाता17अगस्त26 *बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत:* 9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा

कोलकाता17अगस्त26 *बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत:* 9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा

कोलकाता17अगस्त26 *बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत:* 9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे

कोलकाता से प्रसून झुनझुनवाला की रिपोर्ट यूपीआजतक

कोलकाता* पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना है।
जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। कई लोग बिदिशिनी होटल में ठहरे थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने से लोग तुरंत बाहर नहीं निकल सके।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में घायल लोगों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Taza Khabar