जयपुर15फरवरी24*भवानी निकेतन ने मनाया अपना 83वाँ स्थापना दिवस
बुधवार 14 फरवरी। श्री भवानी निकेतन ने बसन्त पंचमी को अपना 83वाँ स्थापना दिवस समारोह संस्था के पूर्व छात्र श्रीमान् डाॅ0 रामबाबू जी गुप्ता, वरिष्ठ चेस्ट रोग विशेषज्ञ के मुख्यातिथ्य में धूमधाम से मनाया गया। भवानी निकेतन की स्थापना बसन्त पंचमी के दिन 1942 को तत्कालीन महाराजा जयपुर सवाई मानसिंह जी द्वितीय के कर-कमलों से की गई थी।
समारोह में संस्था के पूर्व छात्र रहे विक्रम सिंह जी राठौड़, इंस्पेक्टर, प्रवर्तन शाखा, जेडीए, डाॅ0 दिग्पाल सिंह, निदेशक अर्चना चाईल्ड हाॅस्पिटल, राजेश चैधरी, ए.ई.एन., बिजली विभाग एवं अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुश्री सुमित्रा शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह को शिक्षा समिति के अध्यक्ष शिवपाल सिंह नांगल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य एवं दूरदृष्टि से समाज द्वारा भवानी निकेतन की स्थापना की गई है, संस्था उस पर खरी उतर रही है। संस्था द्वारा 11 शिक्षण संस्थाएँ सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है तथा सत्र 2024-25 से सैनिक स्कूल में नई शिक्षण संस्था का शुभारम्भ किया जा रहा है। समारोह के अन्त में गुलाब सिंह मेड़तिया, सचिव द्वारा सभी को बसन्त पंचमी की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए आगन्तुकों का ज्ञापित किया।

More Stories
कानपुर नगर11मई26*पनकी पुलिस ने तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*