September 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर13सितम्बर25*बेटी प्रीमियर लीग का हुआ भव्य आगाज, गर्ल्स की 8 टीमों के बीच हुए 10-10 ओवर के मैच,

जयपुर13सितम्बर25*बेटी प्रीमियर लीग का हुआ भव्य आगाज, गर्ल्स की 8 टीमों के बीच हुए 10-10 ओवर के मैच,

जयपुर13सितम्बर25*बेटी प्रीमियर लीग का हुआ भव्य आगाज, गर्ल्स की 8 टीमों के बीच हुए 10-10 ओवर के मैच, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

जयपुर। आरआर केबल प्रेजेंट्स बेटी प्रीमियर लीग का शनिवार को जयपुरिया क्रिकेट ग्राउंड पर भव्य आगाज़ हुआ। राईसा इवेंट्स की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन गर्ल्स की 8 टीमों के बीच 10-10 ओवर के मैच हुए। आयोजक रमेश सारड़ा व अमित बोकाडिया ने बताया कि सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा और बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता-निर्देशक के.सी. बोकाडिया ने बेटी प्रीमियर लीग का उदघाटन किया। इस मौके पर आरआर केबल के डायरेक्टर हेमन्त काबरा, टीम बेटी से एफसीएल फिनोलेक्स की डायरेक्टर आरती झुनझुनवाला, टीम सुरक्षा से पॉलिकैब के बिजनेस एसोसिएट मुकेश खंडेलवाल, टीम शिक्षा से चित्रकूट पशु आहार के डायरेक्टर मणिशंकर काबरा, टीम सिंदूर से लाल कांदा के डायरेक्टर आजाद गुप्ता, टीम स्वाभिमान से मूंदड़ा मिलेट्स की डायरेक्टर पारुल पारीक, टीम समानता से जयपुर ग्रीन डेवलपर्स के डायरेक्टर राजेश सैनी, टीम सम्मान से माइवा के डायरेक्टर पवन सोनी तथा टीम संस्कार से भवानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर भवानी सिंह, एसजीएम आउटडोर के डायरेक्टर जे.डी. माहेश्वरी, सफारी होटल ग्रुप से प्रमोद गोयल, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश पाठक,कोमल,नेहा,पुनीत,राज,राहुल,ममता भिंडा रियल एस्टेट के डायरेक्टर नंदकिशोर भिंडा, करणी सेना से शिव सिंह शेखावत, क्रिकेट कोच एस.एस. भाटी, राज. यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशीष शर्मा, आनंद राठी वैल्थ मैनेजमेंट के अश्विनी शर्मा, विशाल बोकाडिया मौजूद थे। इस मौके पर डॉ. रिंकू के नेतृत्व में बॉम्बे हॉस्पिटल की टीम मेडिकल सेवाएं देने के लिए मौजूद रही। उदघाटन समारोह में जयपुरिया स्कूल की प्रिंसिपल रेनू शर्मा, कुचामन विकास समिति के प्रेसिडेंट ओम काबरा एवं गोकुल सारड़ा सहित हजारों अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

बेटी प्रीमियर लीग के दौरान चौके-छक्के लगाती जोशीली प्लेयर्स का मैदान में मौजूद लोगों की तालियों की गूंज और म्यूजिकल बीट्स ने उत्साह बढ़ाया। लीग के पहले दिन टीम सिंदूर ने टीम समानता, टीम स्वाभिमान ने टीम सुरक्षा, टीम शिक्षा ने टीम सम्मान और टीम संस्कार ने टीम बेटी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लीग के अन्तर्गत रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले होंगे।

Taza Khabar