*ब्रेकिंग*
जम्मू कश्मीर25*गोंडोला (केबल कार) सेवा के बीच हवा में रुकने से करीब 300 पर्यटक फंस गए।
*जम्मू। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तकनीकी खराबी के कारण गोंडोला (केबल कार) सेवा के बीच हवा में रुकने से करीब 300 पर्यटक फंस गए। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और नागरिक प्रशासन की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी है।* केबल कार के अचानक रुकने के बाद कई पर्यटक हवा में लटके रहे, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पर्यटकों को केबल कार से नीचे उतारा जा रहा है। बता दें कि *गुलमर्ग गोंडोला एशिया की सबसे ऊंची और दुनिया की प्रमुख केबल कार सेवाओं में से एक मानी जाती है।* खबर लिखे जाने तक ज्यादातर पर्यटकों को सुरक्षित उतार लिया गया था।

More Stories
भागलपुर11जुलाई2026* रक्तदान महादान: रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन
भागलपुर11जुलाई26*भागलपुर पुलिस कि बड़ी सफलता शाहकुण्ड थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,
मथुरा 11 जुलाई 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*