*—–??प्रेस-विज्ञप्ति??—–*
*जनपद कानपुर देहात*
*दिनांकः 12.12.2021*
*कानपुर देहात के थाना मूसानगर व एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर के मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष मूसानगर के नेतृत्व में थाना मूसानगर की पुलिस टीम एवं एसटीएफ टीम के संयुक्त अभियान में अवैध शराब के निर्माण के रोकथाम हेतु मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11.12.2021 को कृपालपुर मोड मूसानगर से 02 अभियुक्तगण आकाश व अमन शर्मा को समय करीब 13.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, अभियुक्तगण के पास से अवैध अग्रेजी शराब 750 एम0एल0 की 336 बोतले व 180 एम0एल0 की 87 पेटी ब्रान्ड (NIGHT BLUE ) एक अदद पिकअप नंम्बर UP 19 T 0492 मय बिल्टी व नगद 4300 रु0 व दो अदद मोबाइल बरामद हुए बरामदगी के आधार पर थाना हाजा मु0अ0सं0-164/2021 धारा-60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 420/467/468/471/34/120 बी भा0द0वि0 थाना मूसानगर कानपुर देहात में पंजीकृत किया गया मौके से 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*गिऱफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. आकाश कुमार पुत्र विनोद कश्यप उम्र 24 वर्ष नि0 भोरा खुर्द थाना भोराकलां जनपद-मुजफ्फर नगर एवं हाल पता भरत नगर बड़ी लाइन के नीचे थाना – किला जिला पानीपत हरियाणा
2. अमन शर्मा पुत्र गोविन्द शर्मा उम्र 22 वर्ष नि0 गढ़ी हस्सरू नियर रेलवे स्टेशन गोपालपुर खेड़ा वार्ड नं0 8 थाना सेक्टर-10 गुडगांव हरियाणा
*बरामदगी विवरण-*
अवैध अग्रेजी शराब 750 एम0एल0 की 336 बोतले व 180 एम0एल0 की 87 पेटी ब्रान्ड (NIGHT BLUE )
एक अदद पिकअप नंम्बर UP 19 T 0492 मय बिल्टी व नगद 4300 रु0 व दो अदद मोबाइल
*अनुमानित कीमत- 15 लाख रुपये*
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*
अभियुक्त आकाश-
1-एक बार जनपद पानीपत में जेल गया।
2-एक बार शराब तस्करी में जनपद मथुरा से जेल गया (विगत 7 वर्षों से अवैध शराब की तस्करी में लिप्त है)
अभियुक्त अमन शर्मा-
1-गुडगाँव जनपद हरियाणा से धारा-302 भादवि में भोन्सी से जेल गया (अवैध शराब की तस्करी में दूसरा चक्कर है)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- दीपक सिंह थानाध्यक्ष मूसानगर का0दे0।
2- का0533 कपिल देव-थाना मूसानगर का0दे0।
3- का0912 मोहित वर्मा-थाना मूसानगर का0दे0।
4- चालक सतेन्द्र दीक्षित-थाना मूसानगर का0दे0।
5- एस0टी0एफ0 टीम लखनऊ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*