छिंदवाड़ा29मई24*सोते हुए 8 लोगो पर कुल्हाड़ी से किए वार.. तोड़ दी साँसे.. खुद भी जान दे दी….
भाई-भाभी, पत्नी समेत परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, फिर कर ली खुदकुशी
MP के छिंदवाड़ा जिले के तामिया के पास बोदल कछार में दिनेश नाम के शख्स ने अपनी शादी के 8 दिन बाद ही नवविवाहिता पत्नि वर्षा ( 23) सहित अपने परिवार के 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।एक-एक करके सभी को कुल्हाड़ी से काट दिया है. उसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम दिनेश है। उसने अपनी मां सियाबाई (55), भाई श्रवण उमर (35), भाभी बरातो बाई (30), बहन पार्वती (16), भतीजा कृष्ण (5), भतीजी सेवंती (4), भतीजी दीपा (डेढ़ साल), पत्नी वर्षा (23) के सिर और गर्दन में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पड़ोस में रहने वाले ताऊ के लड़के के मुंह में कुल्हाड़ी मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
#Madhyparadesh

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*