चित्रकूट24जुलाई2023*डीएम अभिषेक आनंद ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने कलेक्ट्रेट आवास सोनेपुर के प्रांगण में टाइप फोर के चार नग आवासों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आवास विकास को निर्देश दिए की जो शासन से आवासों की निर्माण की समय सीमा निर्धारित की गई है उसी के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराया जाए, कहां की जहां तक आवासों का निर्माण किया जा रहा है वहां तक सड़क भी बनाई जाए तथा पेयजल के लिए बोरिंग भी कराएं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि और जो शेष भूमि इस प्रांगण में है उस पर भी आवासों के निर्माण हेतु जगह चिन्हित कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए ताकि यहां पर और आवासों के निर्माण हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता आवास विकास विकास गौतम, सहायक अभियंता प्रदीप गुप्ता, अवर अभियंता अनूप कुमार विमल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या5 अप्रैल 26*नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के चाय बागान श्रमिकों का दल अयोध्या पहुंचा।
पूर्णिया बिहार5अप्रैल26* डॉक्टरों ने टीबी के खिलाफ छेड़ा अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों को मिला पोषण आहार*
लखनऊ 5 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपह 2 बजे उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*