चित्रकूट23अक्टूबर23*महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान-4 के क्रम में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।
चित्रकूट से संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज तक
चित्रकूट। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये जा रहो “मिशन शक्ति अभियान-4” के तहत में चित्रकूट पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में कर्वी शहर के शंकर बाजार तिराहे स्थिति मंदिर के समीप नोडल अधिकारी मिशन शक्ति/क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कर्वी अजीत कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज चौधरी, महिला थानाध्यक्ष शालिनी भदौरिया एवम् रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव केशव शिवहरे की उपस्थिति में न्यूट्रिशियन सपोर्ट के दृष्टि गत डाबर इंडिया का रियल जूस वितरण कर महिलाओं/ बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी व रेड क्रॉस सोसायटी सचिव श्री केशव शिवहरे द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग के साथ मिलकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने हेतु समय -समय पर ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाएगें।
इस दौरान यातायात पुलिस कर्मी, थाना कोतवाली कर्वी पुलिस एवम् महिला थाना की महिला पुलिस कर्मी मौजूद रही।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*