चित्रकूट19अक्टूबर23*समस्याओं पर 112 डायल करें–
मोहिनी पाठक, चित्रकूट।
चित्रकूट से संजय मिश्रा ब्यूरो रिपोर्ट यूपीआजतक
जनपद चित्रकूट में डायल 112 पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान चतुर्थ चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के संबंध में पुरानी कोतवाली परिसर ,चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी ,रामघाट पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । 112 डायल 112 लखनऊ मुख्यालय से आई अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोहिनी पाठक ने छात्र-छात्राओं को चित्रकूट इंटर कॉलेज में 112 पीआरबी सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि तीन बातों को हमेशा याद रखें कि पहले खुद गलती न करें, किसी से डरें नहीं यदि डर और खतरा महसूस करें तो 112 डायल करें इसमें यह टोल फ्री नंबर है पैसा नहीं लगता जैसे ही आप कॉल करेंगे लखनऊ मुख्यालय में कॉल आएगी यहां से लोकेशन ट्रेस करके 112 पीआरबी पुलिस आपके पास पहुंचेगी और आपकी समस्या का समाधान करेगी। मौजूदा योगी सरकार महिलाओं, बालिकाओं ,वृद्धजनों जरूरतमंद व आपदा ग्रस्त लोगों की रक्षा सुरक्षा के लिए बेहद संवेदनशील है । महिलाओं और बालिकाओं के द्वारा कहा गया कि इलाकाई थाना पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते। इस पर मोहिनी पाठक ने इलाकाई थाना पुलिस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इलाकाई थाना पुलिस अपना नजरिया बदले और महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता के साथ संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*