जयपुर19अक्टूबर23*शैक्षिक भ्रमण का लिया आनंद
एम.पी. एस. इंटरनेशनल में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अमृतसर, डलहौजी और धर्मशाला की सुरम्य प्राकृतिक वादियों की सैर का आनंद लिया। अमृतसर में विद्यार्थियों ने बाघा बॉर्डर, स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग की सैर करते हुए उनके ऐतिहासिक महत्व को जाना। जलियांवाला बाग को देखते ही विद्यार्थियों के मन में शहीदों के प्रति सम्मान और गर्व की भावना उत्पन्न हुई । उनके मस्तक स्वत:ही शहीदों के सम्मान में झुक गए। डलहौजी में भारत के मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाले खजियार की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। यहांँ की असीम शांति, दुर्लभ पक्षियों एवं वनस्पतियों को देखते ही विद्यार्थी रोमांचित हो गए। माल रोड, जगदंबा माता और कपालेश्वर मंदिर के दर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने इनके धार्मिक महत्व को जाना। धर्मशाला में स्टेट वॉर मेमोरियल, पंचकूला व भागसू वाटर फॉल्स , दलाई लामा मंदिर व सनसेट पॉइंट देखा। स्टेट वॉर मेमोरियल के बारे में बच्चों ने जाना कि भारत के खिलाफ हुए युद्धों में शहीद वीरों को सम्मान पूर्वक श्रद्धांजलि देने के लिए यह स्मारक बनाया गया है। विद्यालय सचिव श्री दीपक सारडा और प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह के निर्देशन में अध्यापक हरीश विजय ने इस शैक्षणिक भ्रमण को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न किया। प्राचार्या महोदया ने कहा कि बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ उनके हंसमुख व्यक्तित्व को निखारने
के लिए शैक्षिक भ्रमण उपयोगी होते हैं।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप