चित्रकूट18जुलाई23*उप जिलाधिकारी ने किसानों को 2 सप्ताह के अंदर मुआवजे की धनराशि दिलाने का दिया आश्वासन।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट. . जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत नांदी ग्राम पंचायत के किसानों द्वारा बिसंडा पहाड़ी बाया नांदी भंवरी होते हुए प्रयागराज जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण पर नांदी ग्राम पंचायत के लगभग डेढ़ सौ किसानों की जमीन को पीडब्ल्यूडी कार्यालय द्वारा अधिग्रहण कर ली गई है और किसानों के समस्त दस्तावेज जमा करा कर सहमति पत्र ले लिया गया है। और अप्रैल माह में किसानों के खाते में भुगतान भेजने की बात कही गई लेकिन 4 माह बीतने के बाद भी किसानों के खातों में कोई धनराशि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नहीं भेजी गई। नांदी ग्राम पंचायत के दर्जनों किसानों ने राजबहादुर उप जिलाधिकारी कर्वी को लिखित विज्ञप्ति देकर सड़क मुआवजे की धनराशि दिलाने की गुहार लगाई। उप जिलाधिकारी राजबहादुर द्वारा पीडब्लूडी विभाग से बात कर किसानों को आश्वासन दिया कि 2 सप्ताह के अंदर आप लोगों का भुगतान करा दिया जाएगा। उप जिलाधिकारी के आश्वासन से किसानों के चेहरों में दौड़ी खुशी की लहर। विज्ञप्ति देने में अवधेश द्विवेदी जगतपाल प्रजापति बलकरन मिश्रा प्रदीप उपाध्याय राकेश दत्त पुष्पराज रामबाबू रामराज धतूरहा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
चंडीगढ़15जुलाई 2026 दिन बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🌅 *हरियाणा सुप्रभात समाचार* 🌅
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन बुधवार*आज का राशिफल*