चित्रकूट17जुलाई23*हरियाली अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं को जलपान करा कर मानवता की मिसाल पेश किया।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। सावन मास के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट में लगने वाले विशाल मेले पर आए हुए लाखों तीर्थ यात्रियों को सेवा भारती चित्रकूट द्वारा जलपान कराकर जिले में मानवता समरसता अद्भुत मिसाल पेश की गई है । सोमवती अमावस्या मे लाखों श्रद्धालुओं की सेवा करके सेवा भारती एक बार फिर निस्वार्थ सेवा करने में सबसे अग्रणी रही । बता दें कि सेवा भारती के द्वारा समय-समय पर निशुल्क दवा वितरण स्वास्थ्य परीक्षण सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान सेवा बस्ती में दीपदान वस्त्र दान एवं बुजुर्गों विधवाओं को हर संभव मदद समरसता भाव के साथ सदैव करने पर तत्पर रहता है चित्रकूट में लगने वाले अमावस्या के सबसे बड़े मेलों पर हर बार की तरह इस बार भी पैदल चलने वाले लेटी परिक्रमा वालों को जलपान करा कर पूरा तो नहीं पर थोड़ा आराम मिल सके ऐसा सोंचकर सेवा भारती के साथ कुछ अधिकारियों ने भी इस पुण्य कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया ।इस अवसर पर सेवा भारती के जिला मंत्री गुरु प्रकाश शुक्ला, जिला सहमंत्री राजकिशोर शिवहरे, डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स विजय सोनी, सेल टैक्स कमिश्नर मंदार सिंह यादव, बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक रमेश चंद्र शुक्ला, अनिल अग्रवाल, शिवकुमार ,रणविजय सिंह यादव, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।

More Stories
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*