चित्रकूट16जुलाई2023*चित्रकूट पुलिस ने चोरी की 02 कटर मशीन के साथ 01 चोर को गिरफ्तार किया*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने चोरी की घटना का 24 घण्टे में सफल अनावरण कर 01 चोर को दो कटर मशीन के साथ गिरफ्तार किया ।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 14.07.2023 को वादी अमित कुमार निवासी छेछरिहा बुजुर्ग ने थाना कोतवाली कर्वी में सूचना दी कि अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर दीवार कटर मशीन चोरी कर ले गये । इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0असं0 435/2023 धारा 457/380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।दिनाँक 16.07.2023 को चौकी प्रभारी रगौली जेल श्याम देव सिंह एवं उनकी टीम द्वारा विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अभियुक्त मिथलेश कुमार पटेल पुत्र राम प्रताप निवासी छेछरिहा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से दो कटर मशीन बरामद हुये । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी ।
इस सूचना प्रकार थाना कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा सूचना के 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण करने में सफलता प्राप्त की गयी है ।

More Stories
*भागलपुर बिहार 28/06/25*शरन्य मानवाधिकार के हस्तक्षेप पश्चात तो परिवारों में आपसी सुलह*
कानपूर नगर २९ जून २६ * मा. सदस्य, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई, दलित बस्तियों का किया औचक निरीक्षण
भागलपुर29जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध सामग्री के साथ किया गया गिरफ्तार।