चित्रकूट14जुलाई23*खुटहा गांव के लाल धर्म नगरी चित्रकूट को गौरवान्वित किया।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट: जिला मुख्यालय के गांधीगंज निवासी श्रीचन्द्र सिंह के पुत्र सुशील कुमार ने लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली में अनुवाद अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का गौरव बढाया है।
सदर ब्लाक के खुटहा गांव के मूल निवासी और वर्तमान समय में जिला मुख्यालय में रहने वाले श्रीचन्द्र सिंह और विद्या देवी के छोटे बेटे सुशील कुमार ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट गोपाल दास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन कर्वी से करने के बाद गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेडीपुलिया कर्वी से स्नातक उत्तीर्ण किया था। इसके बाद उन्होंने पं.जे.एन.पोस्ट ग्रेजुएट काॅलेज,बांदा से परास्नातक किया है। उन्होंने लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित अनुवाद अधिकारी पद के लिए परीक्षा दी थी। जिसमें सुशील को सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों, गुरूजनों एवं मित्रों को दिया है। उन्होंने बताया कि अनुवाद अधिकारी के रूप में वह लोकसभा सदन की कार्यवाहियों,बैठकों एवं रिपोर्ट्स आदि का हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करेंगे।
—————————-

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*