चित्रकूट13जुलाई23*भाजपा नेता अपने एवं परिवार की रक्षा हेतु शासन प्रशासन से लगाई गुहार।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के मानिकपुर तहसील निवासी भाजपा नेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से अपनी तथा अपने परिवार के सदस्यों के जीवन की गुहार लगाता हूँ।मैं जितेन्द्र मोहन शुक्ल पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद शुक्ल निवासी गोविन्द नगर मानिकपुर जिला चित्रकूट का हूँ। मैं पेशे से वकालत एवं पत्रकारिता करता हूँ एवं भारतीय जनता पार्टी का पूर्व में जिला कोषाध्यक्ष तथा वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा चित्रकूट हूँ।विगत पांच सालों में विनोद कुमार दुबेदी पुत्र स्व. अनन्दी प्रसाद दुबेदी निवासी बाल्मीकि नगर पश्चिमी मानिकपुर नगर पंचायत मानिकपुर का चेयरमैन रहा है, और चेयरमैन रहते हुए नगर पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार करके अरबों रुपए की नामी बेनामी सम्पत्ति बनाई है जिस पर समय समय पर मेरे द्वारा इसके भ्रष्टाचार के विरोध में खबरें चलाई गई थी, जिससे यह मुझसे भीषण नाराज है और भारी खुन्नस मानता है ।वर्तमान में इसने अपने यहां काम करने वाली एक आदिवासी महिला को अपने धनबल से पुनः चेयरमैन बनवा लिया गया है और खुद चेयरमैनी करना चाहता है।मेरी धर्म पत्नी श्रीमती किरन शुक्ला नगर पंचायत मानिकपुर में सभासद है, नगर पंचायत की प्रथम बोर्ड की बैठक में विनोद कुमार दुबेदी मानिकपुर विधायक प्रतिनिधि के रूप में खुद चेयरमैनी करने के उद्देश्य से बोर्ड की बैठक में पहुंचा था जिसका विरोध मेरी पत्नी सहित अन्य सभासदों ने किया था, और बैठक का बहिष्कार किया था।विगत पांच साल की खबरों और बैठक के बहिष्कार से बौखलाया विनोद कुमार दुबेदी पूर्व चेयरमैन मानिकपुर वर्तमान विधायक प्रतिनिधि कभी भी मेरे व मेरे परिवार के सदस्यों के साथ कोई अप्रिय घटना करवा सकता है, कभी भी अपने धन बल एवं राजनीतिक पहुंच के कारण मुझे फर्जी एस.सी.एस.टी ऐक्ट या अन्य फर्जी मुकदमों मे फंसवा सकता है, विनोद कुमार दुबेदी खुद, अपने भाई व पारिवारिक सदस्यों, ड्राइवरों,अपने अन्य व्यक्तियों या पैसों के दम पर किराये के आदमियों से कभी भी मेरे व मेरे परिवार के ऊपर जानलेवा हमला यहां तक की मेरी हत्या तक करवा सकता है, जैसे कि अभी दो दिन पहले ही मानिकपुर के पत्रकार रामपाल त्रिपाठी के ऊपर खबरों एवं अन्य शिकायत करने पर बौखला कर अपने आदमियों से जानलेवा हमला करवाया था परन्तु किसी तरह उनकी जान बच गई थी जिसकी रिपोर्ट थाना मानिकपुर मे दर्ज है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी जी एवं जिले सहित प्रदेश सरकार के सभी अधिकारियों तथा पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों से मैं अपनी तरफ अपने तथा अपने परिवार की जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाता हूं कि मुझे व मेरे परिवार के किसी सदस्य के ऊपर किसी प्रकार की घटना दुर्घटना या अन्य किसी प्रकार से भी जानलेवा हमला होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विनोद कुमार दुबेदी पुत्र स्व.अनन्दी प्रसाद दुबेदी पूर्व चेयरमैन व विधायक प्रतिनिधि मानिकपुर की होगी। मैं मा.मुख्यमंत्री सहित उत्तर प्रदेश पुलिस से अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाता हूँ। शासन प्रशासन उचित कार्यवाही कर मुझे सुरक्षा प्रदान करें।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने