चित्रकूट13जुलाई23*डीएम व एसपी की उपस्थिति में श्रावण मास की सोमवती अमावस्या मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक बैठक संपन्न।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट । जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला की उपस्थिति में श्रावण मास की सोमवती अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराएं जाने के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने समस्त जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार 17 जुलाई 2023 को श्रावण मास की सोमवती अमावस्या मेला है जिन अधिकारियों कि ड्यूटी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगाई गई है वह अपने अपने स्थान पर तैनात रहकर पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित करते हुए अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद करबी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि साफ-सफाई पूरे मेला क्षेत्र की अच्छी तरह से करा दिया जाए उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया छुट्टा पशु रोड पर दिखाई न दे, मोबाइल व टायलेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। कहां की नाव व गोताखोर की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं उसकी सूची भी दी जाए तथा बरसात को देखते हुए मंदाकिनी गंगा में अगर जलस्तर बढ़ता है तो उसकी भी व्यवस्था करानी होगी । उन्होंने अधिशासी अधिकारी विद्युत से कहा कि विद्युत व्यवस्था रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग पर लगातार निर्बाध रूप से बनी रहे जहां पर तार पोल आदि खराब हो तो उसे ठीक कराएं, उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि पेयजल की व्यवस्था टैंकरों तथा वाटर सप्लाई के माध्यम से लगातार जारी कराएं ताकि बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।चिकित्सा विभाग स्वास्थ्य सुविधाओं की जहां पर व्यवस्था की जाती रही हैं उन्हीं स्थानों पर व्यवस्थित कराएं, तथा बरसात को देखते हुए सभी दवाएं रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पूर्व की भांति अमावस्या मेला को सभी संबंधित अधिकारी अभी से ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित करके मेला को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि रामघाट के पास खोया पाया केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की डिवाइस लगाकर लगातार मॉनिटरिंग अवश्य कराया जाए इसके साथ ही परिक्रमा पर भी खोया पाया व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी करबी यातायात पुलिस एवं अधिशासी अधिकारी कर्वी से कहा कि पार्किंग स्थलों की सभी व्यवस्थाएं करें बरसात को देखते हुए पक्के पार्किंग स्थल भी चिन्हित कर लें,
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र में जो शिवालय है वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि कोई भी बस, टेंपो, ई रिक्शा में ओवरलोडिंग होकर गाड़ियां न आए व नए बस स्टॉप पर ही बसों को रोके। उन्होंने सभी अधिकारियों से भी कहा कि श्रावण मास की सोमवती अमावस्या मेला के साथ-साथ अधिमास भी चल रहा है इसको देखते हुए मत्गजेद्रनाथ में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं वहां पर एक तरफ से आने एवं एक तरफ से जाने की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए कराई जाए। आगामी मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए जहां पर जो समस्याएं हैं तो संबंधित उप जिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौके पर जाकर निस्तारण कराएं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश है कि जो ताजिया निकालने के रूट तय किए गए उसी के अनुसार कराएं तथा ताजिया की ऊंचाई को भी देखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में पीस कमेटियों की बैठक कर ले इसमें विद्युत तार आदि जो भी व्यवस्था है उनको देखकर व्यवस्थित करें। उप जिलाधिकारी कर्वी से कहा कि *रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग पर पूर्णतया: गुटखा पर प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही करें* परिक्रमा मार्ग के अंदर कोई भी व्यक्ति दुकान न लगाने पाए यह भी आप लोग सुनिश्चित करें। हम आप सभी लोग बिना किसी हानि के मेला को सकुशल संपन्न कराएं।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने पुलिस और मजिस्ट्रेटों से कहा कि मेला के दौरान पर्यटन तिराहा से चार पहिया वाहन रामघाट की तरफ न जाने दिया जाए इसके अलावा फूड प्लाजा के पास से भी अंदर दोपहिया न जाने दिया जाए सभी थानाध्यक्ष यह अवश्य देखें कि कोई भी श्रद्धालु जो ट्रैक्टर से आ रहे हैं उनको बैरियर लगाकर चेकिंग करें ओवर लोड भरकर कोई भी ट्रैक्टर यात्री लेकर नहीं आएंगे ट्रैक्टर से यात्रियों के आने पर पूर्णतया रोक लगाएं, खनिज अधिकारी से कहा कि 15 जुलाई से ही मेला संपन्न होने तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिला अधिकारी कर्वी राजबहादुर, उपजिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव,उपजिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, अपर उप जिलाधिकारी राम जन्म यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ मानिकपुर राजकमल, लाइन्स शीतला प्रसाद पांडेय, यातायात निष्ठा उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत आर एस वर्मा, सिंचाई आशुतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल जी यादव, मानिकपुर भारत सिंह, राजापुर बी एन कुशवाहा सहित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने