चित्रकूट05मार्च*थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने टॉपटेन व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शिवभवन उर्फ झल्लर को गिरफ्तार किया*
*कब्जे से 01 किलोे 100 ग्राम अवैध गांजा व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जनपद चित्रकूट में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष पहाड़ी रामसिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 रविकान्त राय तथा उनकी टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर व टॉपटेन अभियुक्त शिवभवन उर्फ झल्लर पुत्र भोंदू निवासी हर्रा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 01 किलो 100 ग्राम सूखा गांजा व 01 अदद देशी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना पहाड़ी में अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट व अवैध तमंचा व कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे