चित्रकूट01मई23*पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ चुनाव डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया *
संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस लाइन चित्रकूट स्थित कान्हा सभागार में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा जनपदीय पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए जनपद प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ चुनाव डियूटी हेतु बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए बताया कि कोई भी पुलिस कर्मी चुनाव डियूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करेगा, जनपद प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ में सभी लोग निर्धारित स्थान पर ठहरेगें कोई भी अपने घर नही भागेगा । द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने टोली प्रभारी के माध्यम उच्चाधिकारियों को अवगत करायें । अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने हेतु बताया गया । कोई भी किसी के लालच या प्रलोभन में नही आएगा । सभी लोग निर्धारित बसों में अनुशासन से जाएंगे, कोई भी पुलिस कर्मी प्राइवेट वाहन से नही जाएगा । चुनाव डियूटी हेतु 278 अधिकारी/कर्मचारियों को रवाना किया गया है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

More Stories
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*
बांदा28 अगस्त 26*12साल बाद बांदा में मिला घर से लापता भाई,वीडियो कॉल पर पहचानते ही छलक पड़े आंसू*