चित्रकूट 26 अप्रैल* एनडीआरएफ की टीम ने मानिकपुर तहसील का किया दौरा
संवाददाता – चित्रकूट से व्यूरो चीफ़ श्री संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
चित्रकूट 26 अप्रैल* एनडीआरएफ की टीम ने मानिकपुर तहसील का किया दौरा और बच्चों को सिखाएं आपदा प्रबंधन के गुण। चित्रकूट 11 वीं वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में जिले में आई एनडीआरएफ की टीम ने मानिकपुर तहसील का दौरा किया एवं आपदा के संदर्भ में तहसील स्तर की जानकारियां ली l आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु विभिन्न संसाधनों और हितकार्य को सशक्त बनाने के लिए फेमेक्स कार्यक्रम , जन जागरूकता के अभियान चला रही है l
इसी के तहत जिला चित्रकूट में पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने मानिकपुर तहसील के आदर्श इंटर कॉलेज में बुधवार के दिन आपदा के संदर्भ में प्रशिक्षण दिया l प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकंप, बाढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, आकाशीय बिजली से बचाव, सीपीआर गले में फंसी बाहरी वस्तु को निकालने के तरीके, रक्तस्राव प्रबंधन, उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर बनाना, लब्ध संसाधनों से फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना एवं स्कूल सुरक्षा ड्रिल के साथ-साथ दामिनी ऐप के उपयोग एवं इंस्टॉलेशन बारे में प्रशिक्षण दिया l इसके साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रही भीषण गर्मी और लू से बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया l पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए टीम ने स्कूल के बच्चों और स्टाफ को जल संरक्षण वृक्षारोपण के महत्व के बारे में भी बताया l इस अभियान को अपने जीवन में डालने के लिए प्रेरित भी किया l इस कार्यक्रम में आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर के बच्चों एवं शिक्षकों व कर्मचारियों ने चढ़कर हिस्सा लिया l राहत बचाव की बारीकियों को जाना प्रधानाचार्य राजेश प्रताप सिंह चंदेल ने धन्यवाद देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया l टीम की अगुवाई इंस्पेक्टर रितेश कुमार एवं सहयोगी सहा. उप नि. रमेश चंद सहा. उप नि. इंद्रजीत यादव एवं टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण दिया जिला प्रशासन की तरफ से आपदा विशेषज्ञ राहुल कुमार ने टीम का सहयोग किया l

More Stories
महोबा30जून26*थाना खरेला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
महोबा 30जून26*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को पुष्पगुच्छ/मोमेन्टों प्रदान कर दी गई भावुक विदाई।*
महोबा 30जून26*🔸मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल