चित्रकूट 19 मार्च*दुकानें भांग की और बिक रहा गांजा*
चित्रकूट।जिले में लाखो का गांजा बिक रहा है। गांजा के कारोबार पर कोई रोक टोक नहीं है। विभाग ने जिले में दर्जनों दुकानें भांग की खुलवा रखी हैं। यह दुकानदार विभागीय परमिट पर खुलेआम गांजा की बिक्री कर रहे हैं। इसके अलावा पान की दुकानों से भी गांजा बिक रहा है। अफसर से लेकर कारोबारी तक माला माल हो रहे हैं। गांजा बिक्री की रकम पुलिस और प्रशासनिक अफसरों तक पहुंच रही है। तभी तो कार्रवाई नहीं हो रही है। जाहिर है आबकारी विभाग ने सब व्यवस्थित कर रखा है।
चित्रकूट जिले में कर्वी ,मानिकपुर, मऊ थाना क्षेत्र में गांजा बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। आबकारी विभाग ने भांग बिक्री के लिए दर्जनों दुकानें खुलवा रखी हैं। भांग के साथ दुकानों से गांजा भी बिक रहा है। इस अवैध कारोबार के लिए लिखापढ़ी में महकमे के जिम्मेदार परमिट नहीं दे सकते। दुकान आवंटन के समय गांजा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रखने और शर्त का उल्लंघन होने पर दुकान निरस्त करने का शपथपत्र भी लेते हैं लेकिन असलियत कुछ और ही है।
वहीं पुलिस द्वारा कुछ कार्यवाही के नाम पर इतिश्री करके अपना कर्तव्य निभा रही और पुलिस महकमे के सामने पाक साफ दिख रहे हैं। लेकिन आबकारी विभाग अपने कार्य के प्रति कर्त्तव्यनिष्ठ नही दिख रही है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया