चमौली27अप्रैल25*भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की प्रक्रिया रविवार से प्रारंभ हो जाएगी
चारधाम यात्रा का अहम हिस्सा भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की प्रक्रिया रविवार से प्रारंभ हो जाएगी। इस अवसर पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 28 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगी।बद्री-केदार मंदिर समिति ने कपाट खुलने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 2 मई को पवित्र धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, जहां देश-विदेश से आने वाले भक्त बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।