July 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चन्दौली09अगस्त*स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

चन्दौली09अगस्त*स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

चन्दौली09अगस्त*स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

मुगलसराय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 9 – 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क पर अगस्त क्रांति दिवस (भारत छोड़ो आन्दोलन) की 80वीं वर्षगाँठ के अवसर पर तिरंगा फहरा कर राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कैंडिल जला कर स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।
इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि “करो या मरो” के नारे के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की यह आंदोलन आजादी के संघर्षों में सबसे वृहद एवं सबसे सफल आंदोलन साबित हुआ।महात्मा गांधी जी ने ‘करो या मरो’ के नारे के साथ 1942 में आज ही के दिन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल बजाया था और अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी थी। गांधी जी, नेहरू जी, आज़ाद जी गिरफ़्तार हुए। बापू के आवाह्न पर ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में असंख्य देशभक्तों ने ‘करो या मरो’ के नारे के साथ हमारे बेहतर भविष्य के लिए अपने वर्तमान को देश के लिए कुर्बान कर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
कहा कि आज हमारे भारत की स्वतंत्रता संग्राम का महानतम् दिन है, 9 अगस्त क्रांति दिवस, अंग्रेजों भारत छोड़ो के आवाहन्/ललकार के साथ हजारों लोगों की उपस्थिति में अगस्त क्रांति मैदान में श्रीमती अरुणा आसफ अली ने तिरंगा झंडा फहराया था और फिर तिरंगा झंडे को लेकर गांव-गांव में लोग अंग्रेजों भारत छोड़ो नारे के साथ निकल पड़े थे। मन में गांधी की हुंकार थी, करो या मरो का मंत्र था पर हाथ में तिरंगा झंडा था और मुंह में भारत माता की जय, अंग्रेजों भारत छोड़ो के नाद से सारा देश गूंज उठा। मैं हमारे इतिहास की स्वर्णिम शुरुआत जिसको हम स्वतंत्रता का भोर कह सकते थे, वह यहीं से प्रारंभ हुआ था।
इस मौके पर बृजेश गुप्ता, नंद गोपाल सिंह, मुजाहिद अख्तर, सतपाल सिंह, राकेश सिंह, दशरथ चौहान, संजय मिश्रा , नंदलाल प्रसाद गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, प्रेम नाथ जायसवाल, मुहम्मद आलम, रमेश सिंह रामा आदि लोग थे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.