ग्वालियर28जुलाई24*जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन के विरूद्ध अभियान जारी*
*पाँच पण्डुब्बियां नष्ट एवं एक फोकलेन मशीन की जब्त*
ग्वालियर 27 जुलाई 2024/ ग्वालियर जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा डबरा के ग्राम सिली और सिलेटा में सिंध नदी में अवैध उत्खनन करते हुए एक फोकलेन मशीन जब्त की है। इसके साथ ही पांच पनडुब्बी भी नष्ट की गई हैं।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई फोकलेन मशीन को चुकालहरी चौकी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन नियम 2022 के तहत कार्रवाई कर अर्थदण्ड वसूल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है।
क्रमांक/234/24
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
मथुरा 17 अक्टूबर 26* 02 अभियुक्तगण को 02 हैरो व रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर 2026*लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मी,