ग्वालियर13जुलाई23*क्राइम ब्रांच व थाना माधौगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
*छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
🔴 *पुलिस ने उक्त हत्या की घटना के सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार व मोटर साइकिल को किया बरामद।*
🔴 *एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।*
🔴 *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा मुख्य आरोपी के भाई व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।*
ग्वालियर। 13.07.2023 – थाना माधौगंज क्षेत्रान्तर्गत तिलक नगर के पास दिनांक 10.07.2023 को सांय छात्रा अक्षया यादव को कोचिंग से घर आते समय मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी थी। जिस पर से उपचार के दौरान उक्त छात्रा की मृत्यु हो गई। जिस पर से थाना माधौगंज में अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ अप0क्र0 286/23 धारा 203, 307, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। छात्रा के साथ हुई उक्त हत्या की वारदात को गंभीरता से लेते हुए *अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी. श्रीनिवास वर्मा,भापुसे* एवं *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* द्वारा *अति.पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया* एवं *अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान* को क्राइम ब्रांच व थाना माधौगंज पुलिस की टीमें बनाकर उक्त हत्या की घटना में वांछित सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार ग्वालियर पुलिस की एक दर्जन टीमें बनाकर आरोपियों देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा गया। अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन द्वारा उक्त हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम को ब्रीफ किया जाकर लगातार निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच व थाना माधौगंज पुलिस की एक दर्जन टीमें बनाकर उक्त हत्या की घटना के फरार आरोपियों की तलाश मेें लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये तथा टेक्नीकल टीम को सक्रिय किया गया। दिनांक 12.07.2023 को घटना में फरार मुख्य आरोपी का बड़ा भाई इनामी 10 हजार रूपये को क्राईम ब्रांच व थाना माधौगंज की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर से कोट की सराय, डबरा हाईवे से पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक को मैं व मेरा छोटा भाई एवं उसके दो अन्य साथी एक मोटर साइकिल पर तथा दूसरी मोटर साइकिल पर दो अन्य लोग सवार होकर मृतिका व उसकी सहेली की रैकी की थी। दिनांक 10.07.2023 को थाना माधौगंज क्षेत्र के तिलक नगर के पास पहुंचने पर मृतिका व उसकी सहेली को उसकी गाड़ी सहित रोक लिया था फिर मेरे छोटे भाई व अन्य साथियों द्वारा कट्टे से फायर किये गये जिसमें से एक फायर मृतिका अक्षया यादव को लगा और वह अपनी जूपीटर गाड़ी से नीचे गिर गई तभी हम सभी लोग मौके से भाग निकले। पुलिस द्वारा पकड़े गये उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों के साथ में विस्तृत पूछताछ की गई। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में ग्वालियर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग राज्यों में आरोपियों के छिपने के ठिकानों पर दबिश दी गई।
ग्वालियर पुलिस की एक टीम द्वारा उक्त हत्या की घटना में शामिल एक आरोपी को बसेड़ी धौलपुर(राजस्थान) एवं दो आरोपियों को दिल्ली से हिरासत में लिया गया। मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा दुले(महाराष्ट्र) से हिरासत में लिया गया। क्राईम ब्रांच की एक टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी को लेकर ग्वालियर आ रही थी तभी घाटीगांव-पनिहार के बीच मुख्य आरोपी लघुशंका के बहाने पुलिस टीम के साथ गाड़ी से नीचे उतरा, पुलिस टीम की अभिरक्षा में वह लघुशंका कर रहा था तभी उसके द्वारा भागने की कोशिश की गई, उक्त आरोपी भागने की कोशिश में पुल के पास नीचे गड्डे में गिर गया, पुस्तैद खड़ी क्राईम ब्रांच टीम द्वारा उसके मौके पर ही अपनी गिरफ्त में ले लिया। मुख्य आरोपी के गड्डे में गिरने से उसके चोट आई, जिसे तत्काल उपचार हेतु जेएएच में भर्ती कराया गया। मुख्य आरोपी के भागने की पुलिस द्वारा एफआईआर की जा रही हैै। पकड़े गये सभी आरोपियों पर अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्व हैं। पकड़े गये आरोपियों में तीन आरोपी जिला मुरैना तथा चार आरोपी ग्वालियर के रहने वाले हैं। पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी के भाई से घटना में प्रयुक्त कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के जप्त किया गया। उक्त घटना का मुख्य आरोपी पूर्व में जिला मुरैना के बामौर में एक व्यापारी की हत्या में शामिल रहा है। उसके द्वारा उक्त छात्रा की हत्या रंजिशन की गई है। पुलिस द्वारा उक्त हत्या के सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे उक्त हत्या की घटना में प्रयुक्त अन्य हथियार व वाहनों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी पर एडीजीपी ग्वालियर जोन ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा मुख्य आरोपी के भाई व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* ज्ञात हो कि दिनांक 10.07.2023 के सांय लगभग 07ः50 बजे मृतिका अक्षया यादव एवं उसकी सहेली सोनाक्षी शर्मा जूपीटर पर बैठक कोचिंग से घर आ रही थी, तभी थाना माधौगंज क्षत्र में तिलक नगर कालोनी गली के पास पीछे से एक मोटर साइकिल पर तीन-चार लड़के आये और कट्टा/पिस्टल से से जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें गोली जूपीटर गाड़ी चलाने वाली छात्रा अक्षया यादव को लगी जिससे वह नीचे गिर गई। उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिस पर से थाना माधौगंज में अप0क्र0 286/23 धारा 203, 307, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
*बरामद मशरूका*:- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल।
*सराहनीय भूमिका*:- उक्त हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी माधौगंज निरीक्षक महेश शर्मा क्राईम ब्रांच टीम- उप निरी. शिशिर तिवारी, राहुल अहिरवार, आशीष शर्मा, सतीश यादव, पूनम कटारे, सउनि राजीव सोलंकी, दिनेश सिंह तोमर, प्र.आर. रामबाबू, हरेन्द्र गुर्जर, मनीष चौहान, अनिल गुप्ता, मनोज एस., आरक्षक गौरव आर्य, अरुण पवैया, अनिल मौर्य, सुमित शर्मा, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, रणवीर शर्मा, जितेन्द्र तुरैले, देवव्रत, योगेन्द्र सिंह, सौरभ चौहान, श्याम शर्मा, राहुल दुबे, जसवीर गुर्जर थाना माधौगंज टीम- सउनि शाकिर अली, प्र.आर. जितेन्द्र सिकरवार, राजकुमार बघेल, आरक्षक संतोष कुशवाह, मुकेश शर्मा, नशरूद्वीन खान, देशराज, केशव, पुष्पेन्द्र, इशाद, विनोद की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें