गोरखपुर13अक्टूबर24* गुलरिया थाना के ग्राम तरकुलहा में देवी दुर्गा प्रतिमा का स्थापना परंपरागत ढंग से किया गया।
देवी दुर्गा का विसर्जन रविवार की शाम 4:00 बजे प्रारंभ हो कर रात 8:00 बजे तक चलता रहा। जिसमें बिजली विभाग भी सहयोग करता हुआ कोई घटना ना घटित हो तरकुलहा फीडर का लाइट काट कर बिजली विभाग द्वारा अपने संवेदना का परिचय दिया गया।
गांव के नर नारी दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए पैदल ही श्रद्धा के साथ जय जयकार लगाते हुए बरगदही कुंड तक गए ।
रास्ते में जय जयकार गुलाब अबीर उड़ते रहे।
पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था का भरपूर व्यवस्था किया गया था।
देवी दुर्गा मूर्ति स्थापना में मुख्य भूमिका में किशन यादव हृदय सिंह विवेकानंद यादव अमित सिंह राम सिंह यादव तथा राहुल कनौजिया रहे।
बाकी समस्त ग्राम वासियों ने चंदा के माध्यम से दुर्गा पूजा समिति का सहयोग किया।

More Stories
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें